Showing posts with label गज़लें. Show all posts
Showing posts with label गज़लें. Show all posts

Wednesday, December 3, 2014

आज बस इतना ही…… 3 दिसंबर, 2014





घायल हों परिंदे तो उड़ानें नहीं भरते
कमजोर इरादों से मु्कद्दर नहीं बनते


तारीख माँगती है लम्हे-लम्हे का हिसाब
तारीख के साए में बहाने नहीं चलते


अपनी ख़ताओं से जो सबक ले नहीं पाते
मौसम के आने पर भी वे शजर नहीं फलते


इस जिंदगी को जीने का सलीका चाहिए
इक उम्र गुज़र जाती है ये बात समझते


हम हैं अदीब, दर्द बांटने का काम भी
करते हैं तो एहसान की तरह नहीं करते


- रमेश तैलंग