Wednesday, April 19, 2023

पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादेमी, राजस्थान, द्वारा जवाहर कला केन्द्र जयपुर में 29 मार्च 2023 को आयोजित बाल साहित्य महोत्सव का एक चित्र. का एक चित्र

 पंडित  जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादेमी, राजस्थान, जयपुर मे 29 मार्च 2023 को आयोजित बाल साहित्य महोत्सव का चित्र जिसमें मेरी भी उपस्थिती रही।


Saturday, March 28, 2020

2008 की सुपरहिट फिल्म भूतनाथ में कैसे रचा गया बंकू का किरदार ?


2008 की सुपरहिट फिल्म भूतनाथ में कैसे रचा गया बंकू का किरदार ?  
जानिये फिल्म के लेखक/निर्देशक विवेक शर्मा की जुबानी
(Unedited text from his audio clip)


All images credit: Google search

बंकू character create करना मेरे लिए बहुत ज्यादा difficult  नहीं था because मेरी दीदी का बेटा था Tinshu जो बहुत ही poker face के साथ झूठ बोला करता था उससे मैं inspire हुआ था और वो टिफ़िन न खाए और तुलसी के  पौधों में दूध डाल कर pretend करता था कि उसने  दूध पी लिया है. और मैंने हमेशा observe किया कि animals & kids ,  ये बड़े नेचुरल  होते हैं. ये ज़रा भी pretentious यानी बनाबटी नहीं होते. बच्चों से अच्छा एक्टर कोई होता ही नहीं है. और देखिये कॉमेडी भी हमेशा वही work  करती है जो poker होती है. Loud या slapstick कामेडी उतनी ज्यादा work नहीं करती.


तो बंकू करेक्टर जो था वो हमारे दिमाग में था कि इसको हीरो बना के रखा जाए और भूतनाथ में जितना महत्त्व भूतनाथ का था या है उतना ही बंकू का है. बंकू और भूतनाथ का एक तरह से Tom & Jerry वाला combination है  और इसीलिये वे दोनों characters अमर हुए.  एक दूसरे की टांग खींचना,मस्ती करना एक दूसरे के साथ नए - नए adventures  करना. मेरी तो बड़ी desire थी  कि Cartoon Network  में मैं इसको एक Animation Series की तरह बनाऊं और उसे आगे ले कर जाऊं, पर वो हो नहीं सका. 
  बंकू character जब मैं select  कर रहा था उसी समय अमित जी का Surf Advance का एक Ad आ रहा था जिसमें वो स्कूल के प्रिंसिपल बने  the और एक बच्चा एडमिशन के लिए आता है. तो आप believe  नहीं करेंगे , बच्चन साब ने भूतनाथ play किया और उसी बच्चे ने बंकू का part  play किया क्योंकि उन दोनों की  chemistry,  उन दोनों की naughtyness  और unpredictable timing जो थी वो मुझे बहुत अच्छी लग रही थी. 



भूतनाथ में  अगर आप गौर करें तो Title Sequece के बाद पूरी की पूरी फिल्म उस बच्चे के Point of view से है. और आप लोगों को पता नहीं होगा पर जूही माँ (विवेकजी जूही चावला को जूही माँ सम्बोधित करते हैं) जो हैं वो बंकू नाम से थोड़ी सी परेशान थीं कि ये कैसा नाम है, ये नहीं रखेंगे कोई और नाम रखो. तो मैंने समझाया कि जैसे बंकिम नाम होता है...... बंकिम का शोर्ट फॉर्म बंकू..और ये  कौन सा  बड़ा अजूबा सा नाम है , बहुत इंट्रेस्टिंग  नाम है  तो आप देखिये फिल्म में कहाँ-कहाँ अडचनें होती है और उनको convince करने में मुझे थोडा time लगा. हमको फिल्म की स्क्रिप्ट में एक डायलाग पड़ा डालना पड़ा कि "वैसे इसका असली नाम अमन है लेकिन हम इसे प्यार से बंकू बुलाते हैं". और जब अमन सिद्दीकी जो real actor था उसने जब बंकू character  को आत्मसात किया तो  जीवंत कर दिया.उसकी जो timing थी, कमाल की थी . 



obviously बच्चे जो हैं वो  बड़े-बड़े डायलाग नहीं बोल पाते तो मैंने क्या किया शुरू-शुरू में छोटी छोटी lines दीं छोटे-छोटे sequences किये और धीरे-धीरे करके बंकू  बड़े sequence की तरफ गया.  बच्चन साब के introduction  का  जो scene था जिसमें कटोरी गिरती है और बच्चन साब जो भूत  हैं, बच्चे के सामने  पहली बार आते  है  वो बहुत लम्बा scene था  इसलिए .हम लोगों ने उसको बहुत जमा-टिका के अलग-अलग  cuts के साथ लिया और उसमें अमन सिद्दीकी यानी बंकू ने surprise कर दिया था हालांकि  उसको उस समय हल्का-सा फीवर भी था पर उसने वो  scene बहुत कमाल का किया .मैंने कोशिश भी की र्ह्व्व कि एक दो डायलाग कम कर दूं  पर बच्चन साब ने मुझे रोक दिया कि क्यों कर रहा है, करने दो उसे, अच्छा कर रहा है वो. तो बंकू करेक्टर क्रिएट करना  सबसे आसान भी था और difficult  भी था. 



अब एक बात बताता हूँ  मैंने इसकी  dialogue tone कैसे लिखी. मैं जब छोटा था तब मैं बड़ी  बहन को पोस्ट कार्ड में चिट्ठी लिखा करता था तब yellow colour का पोस्ट कार्ड आता था पचास पैसे का. तो उसमें जब मैं लिखता था तो  मेरे जीजा जी  हँसते थे कि कोई भी टॉपिक कहीं भी स्विच करता है जैसे  यहाँ सब ठीक है,   कल बारिश हुई, अच्छा ,,,,वो साइकिल की घंटी गिर गयी..यानी कोई कनेक्शन नहीं ... इस टॉपिक से उस टॉपिक का. मतलब  जो unpredictable way of conversation  होता है वो मैंने बंकू के character  रखा. जैसे...अचानक वो ये बोलता है अचानक वो बोलता है. एक तरह से वो story teller था वह मनगढ़ंत कहानियां रचता था कि मेरे घर में एक एंजेल आया फिर र्मैने ऐसे किया वैसेकिया ... उसके लम्बे-लम्बे नाखून थे जबकि एंजेल की बात कर रहा है वो, लेकिन description एक Devil का दे रहा है. तो वो जो मेरी खुद की एक child like habit थी-    सारी बातें कहना और एक साथ कहना और disjonted  तरीके से कहना. तो वो मुझमें अभी भी है  और उसमें मेरा ही reflection  एक प्रकार से बंकू में है. जैसे बंकू को जब चोट लगती है तो  उसके माथे पर मैंने वहीं निशान  दिया था जहाँ अमित जी जब गिरते हैं और उनके माथे पर चोट लगती है. इंटरवल  scene अमित जी का माथा छूकर वो बोलता भी है कि मुझे भी तुम्हारे जैसी चोट लग गई.


भूतनाथ में मैंने एक और बात रखी थी कि जब तक भूत का ह्रदय परिवर्तन नहीं होता तबतक बंकू और भूतनाथ एक दूसरे को physically नहीं छू पायेंगे और इसीलिये उसमें  हाथ से हाथ क्रॉस हो जाता है और  वो सीढ़ी से गिर जाता है. intermission के scene में माफ़ी मांगते समय  भूतनाथ उसका हाथ पकड़ता है उसके बाद उन दोनों का phisical touch शुरू हो जाता है और इस बात को मुझे गाने में बहुत संभालना पड़ा  इससे पहले जो "बंकू भैया कभी न हारे" song था और जो भी incidence  थे. कई बार  क्या होता है कि टेक्नीशियन, कोरियोग्राफर ये  बात भूल जाते हैं मगर डायरेक्टर को ये सब ध्यान में रखना पड़ता है. even भूतनाथ में एक अच्छी बात ये थी कि साउंड डिजाईन में हमने ध्यान रखा था  कि बच्चन साब जब तक भूत बन कर  रहते हैं तब तक उनकी फूट स्टेप्स यानी जूतों की आवाज नहीं आये .उनके जूतों की आवाज तब आती है जब बंकू उनको बोलता है सामने आओ, मम्मी के सामने आओ और फिर वे जूही चावला के पीछे से appear होते हैं और अपनी कहानी narrate करते हैं कि मेरे साथ हुआ क्या था.तो ये सारी चीजें हम लोगों ने बहुत अच्छी तरह से devise की हुई थीं.


और of course बंकू यानी अमन सिद्दीकी फिल्म की जान है. मुझे एक डिस्ट्रीब्यूटर /प्रोड्यूसर ने कहा था कि बच्चों पर बनी फिल्म कभी flop  नहीं होती क्योंकि हमेशा उसे पूरा परिवार देखने आता है.और मुझे ये सब ध्यान नहीं था हालांकि भूतनाथ को मैंने बच्चों की फिल्म की तरह ट्रीट नहीं किया लेकिन अपने आप  वो बच्चों के बीच इतनी पोपुलर हो गयी कि आज 11 साल हो गए हैं  फिर भी वह हर week टी वी पर दो से तीन बार आती है. और बच्चों को उसके डायलाग भी याद है. एक मेरे मित्र हैं उनकी भांजी  बंकू को देखने के बाद ही सुबह दूध पीती है. उनके पास डीवीडी भी पड़ी हुई हैं भूतनाथ की.
तो characterisation बच्चों का बच्चों जैसा  ही रखना पड़ता है. और बच्चों का जो एक चंचल, चपल शरारत करने का, झूठ बोलने का एक अंदाज़ होता है कि पकड़े न जाएँ.उनका एक excitement खटाक से सो जाते हैं, खटाक से उनको सू सू लग जाती है , खटाक से भूख लग जाती है. कभी-कभी जब उनका क्रिकेट खेलने का मन करता है ..तो वो कुछ भी करते हैं , तो वही टोन मैंने रखी और फिल्म जब serious होती है  तब बंकू को मैंने serious करना शुरू किया जैसे  अमन ने जो climex का scene था जहाँ वो छत पर जाकर भूतनाथ को देखता है और बोलता है - भूतनाथ वापस आओ वो आप believe नहीं करेंगे अमन ने one take में किया और हम लोगों ने वो जो साउंड उसका था नागरा  में रिकॉर्ड किया था  वही हमने फाइनल में भी use किया, हमने उससे dubbing नहीं कराई थी  क्योंकि इमोशनल scene जो हैं बच्चन साब भी dub नहीं करते और वही शूटिंग का साउंड ही use होता है. वह पूरा take बहुत कमाल का था मतलब अमन ने तो surprise ही कर दिया था. एक-एक छोटे छोटे nuances चाहे वो जूही जी के सामने हों चाहे शाहरुख़ के साथ हों या चाहे बच्चन साब के साथ हो, सतीश शाह जी के साथ हो, राजपाल  के साथ हो,  और उसकी timing  उसका दूसरे बच्चों के साथ खेलना. अब देखिये एक ही क्लास के अन्दर हमने बहुत सारे बच्चे रखे हुए थे  एक शरारती gang थी, एक friendly gang थी, सभी बच्चों ने अपना कमाल का करैक्टर पकड़ा हुआ था.  और जब बड़े डायरेक्टर्स को समझाने बुझाने में बहुत ध्यान  जाता है  छोटे बच्चों पे ध्यान नहीं रहता था यानि वो bother नहीं करते थे कि हमारे कपड़े ठीक हैं कि नहीं, हमारा मेकअप ठीक हैं की नहीं,   बस ये होता था कि एक ने सॉफ्ट ड्रिंक मंगाई  तो दूसरे को भी चाहिए, तीसरे को भी चाहिए एक ने अगर पिज़्ज़ा बोला तो दूसरे को भी चाहिए, तीसरे को भी चाहिए. इस तरीके से बच्चों के अन्दर जो एक innocent मासूम  approach होती है वो भूतनाथ के लिए बहुत work कर गई. और मैं आगे भी  क ख ग घ नंगा फिल्म के लिए कोशिश कर रहा हूँ,उसमें भी 10-15 बच्चे हैं उन बच्चों के through भी गाँव खेड़े के बच्चों को मैं अलग से reflect कर पाऊं.###

प्रस्तुति: रमेश तैलंग 

Saturday, February 22, 2020

युवावर्ग को आकर्षित कर रही है विवेक शर्मा की फिल्म 
" A GAME CALLED RELATIONSHIP"
(ए गेम काल्ड रिलेशनशिप)



" ए गेम काल्ड रिलेशनशिप", महानायक अमिताभ बच्चन को भूतनाथ फिल्म में निर्देशित करने वाले विवेक शर्मा की अपने बैनर Filmzone Creations LLP" तले प्रदर्शित होने वाली पहली  फिल्म है जो रोमांटिक कामेडी है और  पिछले दो हफ़्तों से दर्शकों, खास तौर से युवा वर्ग को लगातार आकर्षित कर रही है. 

  विवेक शर्मा  न केवल इस फिल्म के प्रोड्यूसर,निर्देशक, लेखक,  वितरक भी हैं. बल्कि इन चार भूमिकाओं के अलावा उन्होंने फिल्म में अभिनेता के रूप में भी पहली बार entry की है.एक चुलबुले फिल्म डायरेक्टर के  किरदार में उनकी कामेडी दर्शकों को भाती है. फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार मैंडी तखर, कपिल खादीवाला, सुमित सूरी, सबीना, फैज़ल शाह, सुमन मिश्रा, आदि ऐसे नाम हैं जो कुछ  दर्शकों के लिए नए  हो सकते हैं लेकिन यकीन मानें वे इतने नए भी नहीं हैं. उनके बारे में मैं आगे लिखूंगा लेकिन पहले आपके इस संभावित सवाल का जवाब दे दूं कि आप " A GAME CALLED RELATIONSHIP" फिल्म को आखिर क्यों देखें?   


पहली बात, यदि आप फिल्म के title और  पोस्टर्स को देखकर कोई गलत  धारणा बना चुके  हैं तो उसे दिल से निकाल दें क्योंकि यह बहुत ही साफ़-सुथरी और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है जो content-wise भी आपको अंत तक  involve किये रहती है . दूसरी बात इसकी उत्कृष्ट सिनेमेटोग्राफी और खूबसूरत लोकेशंस आप को अवश्य पसंद आयेंगीं. (खबर  है कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा उज्जैन, इंदौर और मांडू जैसी नामचीन जगहों पर की गई है. तीसरी बात, इस फिल्म में विवेक शर्मा, का एक नया अवतार हुआ है कॉमेडी एक्टर का. उनका तकिया कलम सोडा मंगाओ दर्शकों को ज़रूर याद रहेगा. . चौथी बात, फिल्म dogmatic नहीं है पर  उसमें एक सोशल मेसेज है कि कोइ भी relationship game नहीं होती और  यदि उसे game की तरह खेला जाए तो उसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं.

फिल्म की कथा और किरदारों की बात करें तो इसकी  केंद्रीय भूमिका में शाना (मैंडी  तखर ) और कबीर (कपिल खादीवाला) की  सेलिब्रिटी जोड़ी है जो कुछ सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है. इस जोड़ी की ज़िन्दगी में कुछ ऐसा युवा आते हैं जिनके अपने कुछ सपने हैं और जो महत्वाकांक्षी अभिनेता बनना चाहते हैं.



तीन लड़के और तीन लड़कियां जिनकी communication लिंक है फैज़ल शाह . जब शाना और कबीर अपने relationship  के breakup का झूठा नाटक करते हैं तो लड़के शाना पर और लड़कियां कबीर पर डोरे डालना शुरू कर देती हैं. फिल्म में चुलबुले डायरेक्टर गौतम का किरदार निभानेवाले विवेक शर्मा भी शाना से flirt करने में नहीं चूकते..अब शाना और कबीर की लिव इन रिलेशनशिप और उनके so called breakup का नया खेल शुरू होता है जो स्टोरी को कुछ new twists के साथ एक happy ending तक ले जाता है. सारांश में कहें  तो यह फिल्म हलके-फुल्के अंदाज में रोमांस और मनोरंजन का भरपूर तड़का देती है. 



जहांतक पार्श्व संगीत और गानों का प्रश्न है तो व्यक्तिगत रूप से मुझे लगा कि उसमें improvisation की और भी गुंजाइश थी. हालांकि नकश अजीज इस फिल्म से पहले दिलवाले, बजरंगी भाईजान और fan जैसे हिट फिल्मों से अपना नाम कमा चुके हैं.
फिल्म की सीमाओं की बात करें तो सबसे पहली सीमा तो यही है कि यह mega-budget फिल्म नहीं है और न ही इसकी  cast बहुत बड़ी है. हालांकि   मैंडी तखर पंजाबी फिल्मों में एक जाना-पहचाना नाम है, कपिल खादीवाला प्रसिद्ध मॉडल रहे हैं और फिल्मों में उनका आगमन काफी नई  संभावनाएं जगाता है. सुमन मिश्रा (जिनके वेब साइट्स पर अनेक नाम मिलते हैं : मसलन - Sumann, Jugnu Ishiqui )भी जानी मानी मॉडल होने के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उनकी अपनी एक वेबसाइटभी  है -iamsumann.com. सबीना और  सुमित सूरी भी ग्लैमर की दुनिया में अनजाने नहीं हैं.



विवेक शर्मा ने इस फिल्म में as an actor, debut किया है लेकिन उनकी comic timing गज़ब की है.. पूरी फिल्म में vulgarity कहीं नहीं है,  ( उसमें एक डायलाग भी है "अपनी roots नहीं छोड़ी जाती..) और उसमें वो elements जानबूझ कर नहीं रखे गए हैं जो आजकल धड़ल्ले से वेब पर बेचे जा रहे हैं.  फिल्म को विवेक शर्मा ने बहुत ही meticulously  देश के चुने हुए सिनेमागृहों में चुने हुए show-timings के साथ प्रदर्शित किया है. इसमें उनकी अपनी strategy और अपनी limitations हो सकती हैं. चूंकि विवेक शर्मा के अपने बैनर Filmzone Creations LLP" तले प्रदर्शित होने वाली यह पहली  फिल्म है जिसे मलंग और शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी बड़े बजट और mega publicity वाकी फिल्मों के बरक्स velentine day पर मैदान में उतरा गया है, इसलिए उन्होंने हर तरह से पूरी सावधानियां बरती हैं. बड़े प्रचार तंत्र के अभाव में फिल्म सीमित दर्शकों तक पहुँच रही है लेकिन इस प्रदर्शित दो हफ्ते हो चुके हैं जो अपने आप में इसकी सफलता का प्रमाण है.

विवेक शर्मा के पास अभी काफी नई प्रोजेक्ट्स हैं, पटकथाएं हैं, और इस बारे में वे अपने साक्षत्कार में कई बार बता भी चुके हैं, आशा की जानी चाहिए कि उनकी आने वाली फ़िल्में भारतीय फिल्म उद्योग की यात्रा में नया मुकाम हासिल करेंगीं.

- रमेश तैलंग
M.92 11 688 748
email: rtailang@gmail.com

Friday, February 22, 2019

एक सक्षम फिल्म निर्देशक और सहृदय शायर  के रूबरू होना


- रमेश तैलंग : 22.02.2019




विवेक शर्मा की बात करें तो उनकी पहली पहचान तो फिल्म निर्देशक की ही रही  है। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म भूतनाथ थी जो 2008 मे रिलीज हुई और जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जुही चावला, राजपाल यादव, और प्रियंशु चटर्जी जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ  बाल कलाकार अमन सिद्दीकी (स्क्रीन नेम - बंकू ) ने  सभी दर्शकों का मन मोह लिया।  भूतनाथ वो फिल्म थी जिसने  विवेक शर्मा को हिन्दी सिनेमा के सफल फिल्म निर्देशकों  की पहली पायदान  पर खड़ा कर दिया हालांकि यहाँ यह भी बतादूँ कि इस फिल्म में  निर्देशन के अलावा स्क्रीन प्ले और डाइलॉग  लेखन में भी उनका महत्वपूर्ण अवदान था।

मैं कहना ये चाहता हूँ कि विवेक शर्मा  जितने सक्षम  फिल्म निर्देशक हैं उतने ही संवेदनशील,   सहृदय कवि, लेखक और स्क्रीन रायटर भी हैं।


यह इत्तेफाक ही है कि मेरी उनसे पहचान एक शॉर्ट फिल्म की स्क्रिप्ट के जरिये हुई जिसे मैंने उनके पास भेजा था  और जो अभी मुकम्मल फिल्म के रूप में आने की बाट जोह रही है। सोशल मीडिया पर तो मेरा विवेक से  निरंतर संवाद रहा है लेकिन उनसे जब  पहली व्यक्तिगत मुलाक़ात हुई तो उन्हे  देखकर मुझे लग गया था कि इनसे अपनी पटरी सही बैठेगी। एक तो वे जबलपुर मध्यप्रदेश के हैं इसलिए उसी प्रदेश का होने के नाते मेरा आत्मीय नाता उनसे जुड़ा हुआ है। दूसरे, खास बात यह है कि  फ़िज़िक्स में मास्टर डिग्री लेकर भी वे साहित्य के परम अनुरागी हैं. भूतनाथ के अलावा उनके खाते मेंअभी कुछ और फिल्में   हैं  जो निर्माणाधीन हैं लेकिन इतना तो तय है कि उनका cinematic vision और  dedication गजब का है। संवेदनशील होने के नाते उनका साहित्य से अनुराग स्वाभाविक है और यह महत्वपूर्ण इसलिए है कि वर्तमान में फिल्म और साहित्य का नाता अत्यधिक झीना हो गया है।

विवेक शर्मा की शायरी की पहली किताब "मोहब्बत उर्दू है" (नुक्तों की गैरमौजूदगी के लिए क्षमा करें) जब प्रकाशित हो कर सामने आई तो  उसकी सूचना और मानार्थ प्रति उन्होने अपने आत्मीय जनों मे शामिल कर मुझे भी दी। इस किताब से गुजरते हुए मैं  एक बात पहले ही रेखांकित  कर दूँ कि ये पंक्तियाँ विवेक शर्मा की शायरी की किताब की मुकम्मल समीक्षा नहीं है.। इस किताब की  कुछ विशेषताएँ हैं जिन्हें अपनी टिप्पणी के साथ मैं आपके समक्ष रखना चाहता हूँ।


पहली बात तो यह, कि इस किताब को शायरी के साथ रंगीन तस्वीरों के साथ बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया  है। इस खूबसूरत संयोजन के कुछ फायदे भी हैं और नुकसान भी हैं _ "लफ़्ज़ जहां खामोश हुए तस्वीर वहाँ पर बोल उठी  "। आर्ट पेपर पर छपे   लगभग 60  प्रष्ठों में सिमटी इस किताब में  विवेक शर्मा ने अलग अलग "मूड्स" के साथ अपने दिली जज़्बातों को जुबान दी है। ये शायरी निश्चित रूप से मयारी  शायरी  नहीं है लेकिन

 


उसमें एक कवि एक शायर की ईमानदारी हर जगह नज़र आती है। कुछ शेरों का मिजाज रूमानी है  तो कुछ शेर ज़िंदगी के फलसफे का  बयान करते हैं और किसी शेर मे  शायर की :ख़्वाहिश  अपने  बचपन में खो जाने की ओर इशारा करती है। ( बादलों में खोना चाहता हूँ/मैं कुछ होना चाहता हूँ/नहीं होना मुझे बड़ा/मैं बच्चों सा रोना चाहता हूँ/"

एक खास बात और  कि विवेक मोहब्बत को अलग अलग समय पर या अलग अलग मूड  में कभी उर्दू तो कभी खुशबू की मानिंद देखते हैं और कभी ये भी कह पड़ते हैं - " के लफ्जों से ये बयां नहीं होती /जहां मोहब्बत है वहाँ जुबां नहीं होती/"

माँ के प्रति विवेक शर्मा का अप्रतिम आदर और अनुराग है इसीलिए एक जगह वे कहते हैं -"मांग ले मन्नत कि ये जहां मिले/मिले वही गोद फिर वही माँ मिले/"


मेरा मानना है कि मुखतलिफ़ मूड्स  की ये मुखतलिफ़  शायरी आज के  युवा वर्ग को अवश्य पसंद आएगी, हाँ,  मयारी शेरो-शायरी के हुनर और फ़न के उस्तादों की, हो सकता है इस किताब के बारे मे अलग राय हो, पर यहाँ यह भी नहीं भूलना चाहिए कि कवि या शायर के रूप मे  विवेक शर्मा की यह पहली किताब है। बेलाग शायरी के अलावा  अपनी साज-सज्जा मे  ये इतनी खूबसूरत है कि उसे देखकर ईर्ष्या होती है और मन मेँ सवाल उठता है कि हिन्दी/उर्दू के प्रकाशक  साहित्यिक iपुस्तकों  की साजसज्जा पर समुचित ध्यान देने मे कंजूसी क्यों करते हैं?

इस किताब के प्रकाशन पर , मैं विवेक शर्मा को हार्दिक शुभकामनायें देता हूँ और चाहता हूँ कि वे सिनेमा और साहित्य की दो धारी तलवार पर अपने कदम रखने से पीछे न हटें...हम जैसे साहित्य-प्रेमियों के लिए उनका यह महत्वपूर्ण  देय भी  होगा और प्रेय भी ।






Sunday, March 18, 2018

कोई ढूंढियो री!

कोई  ढूंढियो री!

कोई ढूंढियो री! अम्मां ढूंढियो री!
मेरे बस्ते ने चुरा ली, मेरे बस्ते ने चुराली
मेरी आँखों की नींद, 
मेरी रातों की नींद ,
कोई ढूंढियो री! अम्मां ढूंढियो री!

कोई ढूंढियो री! चाची! ढूंढियो री!
मेरी बुक्स  ने चुरा ली, मेरी बुक्स  ने चुराली
मेरी आँखों की नींद, 
मेरी रातों की नींद ,
कोई ढूंढियो री! चाची  ढूंढियो री!

कोई ढूंढियो री! भाभी! ढूंढियो री!
मेरे होमवर्क  ने चुरा ली, मेरे होमवर्क ने चुराली
मेरी आँखों की नींद, 
मेरी रातों की नींद ,
कोई ढूंढियो री! भाभी  ढूंढियो री!

कोई ढूंढियो री! मैडम  ढूंढियो री!
मेरे एग्जाम  ने चुरा ली, मेरे एग्जाम  ने चुराली
मेरी आँखों की नींद, 
मेरी रातों की नींद ,
कोई ढूंढियो री! मैडम! ढूंढियो री!

- रमेश तैलंग / 19/03/2018 

Thursday, March 15, 2018

पूर्णविराम



पूर्णविराम!

अम्मां, अपनी गली में है एक छेड़ूराम

आज धर दिया मैंने धप्पा
भागा करता पप्पा पप्पा
मैं भी गाती लारालप्पा
दे कर आई उसको अच्छा -सा  ईनाम.

छोटी हूँ पर इतनी भी ना
सुनूं मनचलों की, बोलूँ ना
आना जाना मैं  रोकूँ ना
आये-गए बिना चलता है किसका काम?

भैया भैया बोलो उनको
फिर भी समझ न आए उनको
गुस्स्सा है  अब बहुत अपुन को
कोमा से तो भला, लगा दूं पूर्णविराम .

- रमेश तैलंग /16-03-2018
चित्र सौजन्य : google  

नक्को! नक्को!


नक्को! नक्को!

बिस्तर बोला- सोजा, सो जा
मैं बोली नक्को! नक्को!
उठी, सैर को चलदी,लौटी
भरे ताजगी फिर  घर को.

सूरज ने सिंदूर दिया जो,
एक पुडिया में बाँध लिया
मिला धूप का छौना, उसको
गोदी में भर प्यार किया
कहा फूल ने - कल फिर आना, 
मैं बोली -  पक्को! पक्को!

छत के नल को बहते देखा,. 
उसका पानी बंद किया
घर वालों के संग बैठी  फिर 
छुट्टी का आनंद लिया

काम बटाया सबका थोडा
बदन हुआ -थक्को! थक्को!
 
- रमेश तैलंग /12/03/2018