Showing posts with label panchhi. Show all posts
Showing posts with label panchhi. Show all posts

Sunday, May 22, 2011

बाल गीत - चक्की चले

चक-चक चकर-चक चक्की चले,
हो रामा! हो रामा! हो रामा!

भोर से उठ माँ रामधुन गाए,
ठस हाथ उस हाथ पाट घुमाए,
पाट जो घूमे तो धरती ‘हले’,
हो रामा! हो रामा! हो रामा!

पंछी को दाना, ढोरों को सानी,
चिंता जगत की माँ में समानी,
माँ, तेरे दम से गिरस्थी चले,
हो रामा! हो रामा! हो रामा!